Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल • शहर में पहली बार: भव्य 'टाइटैनिक शिप कार्निवाल' का आयोजन

नेशनल

More News

बेहतर सेवाओं के लिए बीएसएनएल 6000 करोड़ रूपये निवेश करेगी

Updated on Sunday, August 02, 2015 11:06 AM IST

नई दिल्ली - सार्वजनिक क्षेत्र की दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) देश भर में 40 हजार वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाने के लिए अगले तीन साल में 6,000 करोड़ रूपये निवेश करेगी। यह बात कंपनी के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अनुपम श्रीवास्तव ने कही। श्रीवास्तव ने आईएएनएस से कहा, हम अब पूंजीगत खर्च के मॉडल पर भी वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाने की सोच रहे हैं। हम अपनी निविदा तैयार कर रहे हैं। हम निविदा सूचना जारी करेंगे और अपने उपकरण का उपयोग करेंगे।

 

उन्होंने कहा, हमारा तीन साल में 40,000 वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाने का लक्ष्य है। इसके लिए हम 6,000 करोड़ रूपये खर्च करेंगे। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र के साथ किए जा रहे पहल के लिए कंपनी ने 2015-16 में 250 स्थानों पर 2,500 हॉटस्पॉट बनाने का लक्ष्य तय किया है। वाई-फाई हॉटस्पॉटों पर ग्राहक एक वायरलेस लोकल एरिया नेटवर्क (लैन) पर इंटरनेट का उपयोग करते हैं। कंपनी ने निजी क्षेत्र की मदद से देश में 70-75 स्थानों पर पहले ही वाई-फाई हॉटस्पॉट बना दिए हैं। श्रीवास्तव ने कहा कि कंपनी पहले वाई-फाई हॉटस्पॉट पर खर्च नहीं करती थी और निजी कंपनियों के साथ आय में साझेदारी का विकल्प अपनाती थी।

 

उन्होंने कहा, पहले हम निजी कंपनियों से वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाने, पांच साल तक उसकी देखरेख करने और बिक्री तथा विपणन कार्य संचालित करने के लिए भी कहा करते थे।  बीएसएनएल की ओर से हम 100 मेगाबाइट प्रति सैकेंड (एमबीपीएस) से एक गीगाबाइट प्रति सेकेंड (जीबीपीएस) पर ऑप्टिकल फाइबर के जरिए अवसंरचना उपलब्ध कराते थे। किसी भी एक स्थान पर पांच वाई-फाई हॉटस्पॉट बनाने में करीब 10 लाख रूपये खर्च होता है। श्रीवास्तव ने कहा, इस साल का 250 स्थानों का लक्ष्य हासिल कर लेने के बाद (वाई-फाई हॉटस्पॉट पर) हमारे निवेश का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। बीएसएनएल की ताकत यानी लैंडलाइन सेवा के बारे में उन्होंने कहा कि अगले दो-तीन साल में गांव के एक्सचेंज भी नेक्स्ट जनरेशन नेटवर्क (एनजीएन) एक्सचेंज में बदल जाएंगे।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X