श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर के बडग़ाम जिला में बदल फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि डेकपुरा दुदपाथेरी में बादल फटने से मोहम्मद अशरफ चोपन की मौत हो गई। वह अपने पशुओं को चराने के लिए ले गया था तभी बादल फट गया। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि बादलों के फटने की घटनाएं काफी जल्दी-जल्दी हो रही हैं और इनका असर भी बहुत ज्यादा पड़ रहा है, जो असामान्य और चिंता का विषय है। गौरतलब है कि हाल ही में गंदेरबल जिले में बालताल स्थित अमरनाथ यात्रा आधार शिविर के पास बादल फटने से चार लोगों की मौत हो गई और दस से अधिक घायल हो गए थे।