कोलकाता 27 फरवरी - कोलकाता के सियालदा इलाके के सूर्यसेन बाजार में आग बुधवार तड़के करीब चार बजे लगी जिसमें मरने वालों की संख्या में लगातार बढ रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मृतक के परिवार के लिए दो लाख और घायलों को 50 हज़ार रुपए दिए जाने की घोषणा की है.
मरने वाले ज्यादातर वह लोग हैं जो अक्सर दुकान बंद कर वही बाजार में ही रह तथा सो जाते हैं । फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है. तथा राहत का काम जारी है. दरअसल बाजार से बाहर निकलने का केवल एक ही रास्ता है. ऐसे में जो लोग भीतर रह गए थे, आग लगने के बाद वो वहीं फँसे रह गए।
आग को बुझाने के लिए लगभग 25 दमकल गाड़ियां लगाई गईं