नई दिल्ली - मंगलवार से संसद का मानसून सत्र शुरू होने के पहले रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने नेताओं पर लगे दागों और उनको लेकर विपक्ष के हमले के मुकाबले की रणनीति बनाई और तय किया कि भाजपा आक्रामक ढंग से उसका जवाब देगी। रविवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर पर विवाद में फंसीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वित्त मंत्री अरुण जेटली, वेंकैया नायडू आदि दिग्गज नेताओं की बैठक हुई। इस दौरान सुषमा और वसुंधरा को अपने मामले से जुड़े दस्तावेज सामने रखने को कहा गया। अमित शाह ने व्यापम घोटाले में घिरे मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज चौहान को भी दिल्ली तलब किया था।