नई दिल्ली - सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ उत्तर प्रदेश सरकार की याचिका पर सुनवाई करते हुए सुरेंद्र कोली और केंद्र सरकार को नोटिस भेजकर जवाब मांगा है। हाई कोर्ट ने दया याचिका पर फैसला करने में अत्यधिक देरी के आधार पर इसी साल 2006 के निठारी मामले के दोषी सुरेंद्र कोली की मौत की सजा घटाकर आजीवन कारावास में तबदील कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने यूपी सरकार का समर्थन करते हुए कहा कि कोली को फांसी दी जानी चाहिए। इस मामले में हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ केंद्र सरकार भी याचिका दाखिल करेगी।