नई दिल्ली - दिल्ली में विवाह पंजीकरण सस्ता होने जा रहा है। केजरीवाल सरकार ने विवाह प्रमाण पत्र के लिए तत्काल सेवा शुल्क को 10 फीसद तक कम करने का प्रस्ताव दिया है। वर्तमान शुल्क ढांचे के मुताबिक तत्काल सेवा के तहत 24 घंटे के अंदर विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए दस हजार रूपये का शुल्क भरना पड़ता था।
सरकार ने वर्तमान शुल्क को दस हजार से कम कर एक हजार रूपये करने का प्रस्ताव किया है। आपको बतला दें कि दिल्ली सरकार के राजस्व विभाग ने पिछले वर्ष अप्रैल में पासपोर्ट और रेल टिकट की तर्ज पर विवाह पंजीकरण में तत्काल सेवा’ की शुरूआत की थी। प्रस्ताव को विचार के लिए वित्त विभाग को भेजा गया है जिसका प्रभार उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के पास है।