मुंबई - गुरूवार को मुंबई से दुबई जा रहे विमान का ओमान की राजधानी मस्कट में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पडी। ये विमान में बम की सूचना के बाद हुआ। विमान जेट एयरवेज का था। मुंबई से दुबई जेट एयरवेज विमान की मस्कट में उस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी, जब उड़ते विमान में यह खबर आई कि विमान में बम रखा हुआ है।जेट एयरवेज के इस विमान ने जब मुंबई से दुबई के लिए उड़ान भरी तो सब कुछ ठीक था लेकिन बाद में यह जानकारी आई कि विमान में बम रखा हुआ है। विमान में बम होने की खबर से खलबली मच गई और पायलट ने फौरन मस्कट एयरबेस से संपर्क साधा और विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई। बाद में पूरे विमान की जांच की लेकिन कहीं भी बम बरामद नहीं हुआ।