Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

भारत दूसरा बड़ा इस्पात उत्पादक देश बना

Updated on Wednesday, July 08, 2015 14:07 PM IST

बंगलूर - केंद्रीय इस्पात एवं खान मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा है कि भारत इस्पात क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्दी ही विश्व का दूसरा बड़ा उत्पादक देश बनकर उभरेगा। श्री तोमर ने मंत्रालय संसदीय सलाहकार समिति की बैठक में कहा कि 2025 तक देश का इस्पात उत्पादन बढ़ाकर 30 करोड़ टन सालाना करने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह लक्ष्य बहुत ही महत्त्वाकांक्षी है, लेकिन मंत्रालय इसे हासिल करने के लिए तेजी से कदम उठा रहा है।

 

कई इस्पात संयंत्रों में क्षमता विस्तार किया चुका है और भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) अपनी क्षमता वर्तमान एक करोड़ 28 लाख टन से बढ़ाकर दो करोड़ 14 लाख टन करने की दिशा में आधुनिकिकरण और विस्तार पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि चीन, जापान और अमरीका के बाद भारत विश्व का चौथा बड़ा उत्पादक देश है। हालांकि, इस वर्ष के पहले पांच महीने के दौरान विश्व इस्पात उत्पादन में हम तीसरे स्थान पर रहे।

 

भारतीय इस्पात क्षेत्र की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले साल हमारी कच्चा इस्पात उत्पादन वृद्धि की दर आठ प्रतिशत रही थी। इस्पात मंत्री ने कहा कि देश में इस क्षेत्र में विकास की बहुत संभावनायें हैं। हमारी इस्पात खपत विश्व औसत 216 किलोग्राम प्रति व्यक्ति की तुलना में केवल 60 किलोग्राम प्रति व्यक्ति है। इसे देखते हुए कोई संदेह नहीं है कि भारतीय इस्पात क्षेत्र में भारी विकास की संभावनाएं मौजूद हैं।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X