Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

आप में फिर बगावत के सुर निकलने लगें

Updated on Wednesday, July 08, 2015 14:02 PM IST

नई दिल्ली - आम आदमी पार्टी (आप) में एक बार फिर बगावती सुर सुनाई देने लगे हैं। इस बार बगावत की यह आग पंजाब से उठ रही है। आप के चार में से तीन सांसद पार्टी नेतृत्व से नाराज बताए जा रहे हैं। मंगलवार को आप के सांसद हरजिंदर सिंह खालसा ने तो पार्टी नेतृत्व के खिलाफ मोर्चा भी खोल दिया। उन्होंने आप नेता संजय सिंह और पंजाब के स्टेट कन्वीनर सच्चा सिंह पर पार्टी को बर्बाद करने का आरोप लगाया। संजय सिंह पंजाब में आप के पर्यवेक्षक हैं।

 

आप ने पिछले दिनों पार्टी की पंजाब इकाई में महत्त्वपूर्ण संगठनात्मक फेरबदल किए हैं। सूत्रों के मुताबिक पटियाला से आप के सांसद धर्मवीर गांधी, फरीदकोट के सांसद साधु सिंह और फतेहगढ़ साहिब के सांसद हरिंदर सिंह खालसा पंजाब में संगठन में हो रही नियुक्ति से नाराज हैं। उनके मुताबिक इस बारे में उनसे कोई विचार विमर्श नहीं किया गया है। हालांकि संगरूर के सांसद भगवंत मान इस खेमे से अलग बताए जा रहे हैं।  रिपोर्ट्स के मुताबिक सोमवार शाम को इन तीनों नाराज सांसदों ने एक मीटिंग भी की थी।

 

उधर, अपने सांसदों के बगावती तेवर को देखते हुए पार्टी नेतृत्व उनके पर कतरने की तैयारी भी कर रहा है। बताया जा रहा है कि आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चारों सांसदों से उनके एक साल के कामकाज की रिपोर्ट तलब की है। रिपोर्ट में उनसे उनके काम और पार्टी के लिए किए गए काम का ब्यौरा तलब किया है। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को पंजाब में अप्रत्याशित सफलता मिली थी। उसके चारों सांसद पंजाब से ही चुनकर आए। 2017 में पंजाब में विधानसबा चुनाव को देखते हुए पार्टी अब अपने संगठन पर ध्यान दे रही है। पिछले दिनों आप ने पंजाब इकाई में महत्त्वपूर्ण संगठनात्मक फेरबदल किया था।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X