Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

व्यापम घोटाला की सीबीआई जांच को तैयार हुए शिवराज

Updated on Wednesday, July 08, 2015 14:01 PM IST

भोपाल - मध्य प्रदेश के बहुचर्चित व्यापम घोटाले की चारों ओर से उठ रही सीबीआई जांच की मांग के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक अहम घोषणा करते हुए मंगलवार को कहा है कि वह मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर उच्च न्यायालय से अनुरोध करेंगे। इस ऐलान के  करीब दो घंटे बाद उन्होंने हाई कोर्ट को इस संबंध में चिट्ठी भी भेजी। इसके पहले श्री चौहान ने कहा कि उन्हें व्यापम घोटाले की जांच को लेकर विशेष कार्य बल (एसटीएफ) पर पूरा भरोसा है, लेकिन पिछले दिनों जो कुछ हुआ, कई लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मौतें हुईं।

 

हर तरफ से सीबीआई जांच की मांग उठने के बाद उन्होंने इस मामले की सीबीआई से जांच कराने के लिए उच्च न्यायालय को अनुरोध पत्र लिखने का फैसला किया है। पिछले कुछ दिनों में कथित तौर पर व्यापम मामले से जुड़ी कई मौतों पर दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र लोक-लाज से चलता है। पिछले दिनों से जनता के मन में भी कई सवाल उठे हैं, जिनका निष्पक्ष उत्तर मिलना जरूरी है। प्रदेश के शासक को संदेह से परे होना चाहिए और इसलिए वह उच्च न्यायालय को अनुरोध पत्र भेज रहे हैं कि व्यापम मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। वहीं मामले में कांग्रेस की ओर से हो रहे चौतरफा हमलों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का मकसद सिर्फ शिवराज को घेरना है। पार्टी ने सारे दस्तावेज फर्जी दिखाए हैं।

 

केंद्रीय मंत्री उमा भारती द्वारा सोमवार को व्यापम मामले में दिए गए बयानों पर उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सुश्री उमा ने कथित तौर पर कहा था कि मध्य प्रदेश में उनके लोगों पर खतरा है और शिवराज सरकार को घोटाले की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। उधर, उच्चतम न्यायालय मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाला मामले की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने संबंधी पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह एवं तीन अन्य की याचिकाओं पर नौ जुलाई को सुनवाई करेगा। घोटाला मामले में राज्यपाल राम नरेश यादव की कथित संलिप्तता को लेकर सोमवार को भी एक याचिका शीर्ष अदालत में सुनवाई के लिए आई थी। न्यायालय ने वकीलों के समूह द्वारा दायर इस याचिका की सुनवाई भी नौ जुलाई को सूचीबद्ध करने का आदेश दिया था।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X