Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

आकाशवाणी के सुरक्षा कर्मी ने दिल्ली पुलिस के सिपाही को मारी गोली

Updated on Tuesday, July 07, 2015 11:09 AM IST

दिल्ली - सोमवार सुबह दिल्ली स्थित आकाशवाणी भवन में तैनात सुरक्षा कर्मी ने दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की कार कार्यालय के गेट से टकराने के बाद उसे गोली मार दी, जिसके चलते सिपाही घायल हो गया। सुरक्षाकर्मी ने आतंकवादी हमला समझकर गोली चलाई थी। सिपाही की पहचान अंकित कुमार के रूप में हुई है और वह कथित तौर पर नशे में गाड़ी चला रहा था। आकाशवाणी में तैनात सुरक्षाकर्मी नागालैंड पुलिस का है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल अंकित कुमार को आकाशवाणी के सुरक्षाकर्मी ने तडक़े करीब तीन बजे गोली मारी।

 

यह घटना दिल्ली विश्वविद्यालय के एसजीटीबी खालसा कॉलेज के पास स्थित एआईआर के दफ्तर के समीप हुई। अंकित कुमार की उम्र 30-39 साल के बीच बताई गई है। अंकित कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है। अंकित दिल्ली की सशस्त्र पुलिस बटालियन में तैनात है और वह मारूति स्विफ्ट कार में अपने तीन दोस्तों के साथ सैर सपाटे पर निकला था। पुलिस ने बताया कि अंकित कुमार का कार से नियंत्रण हट गया और कार आकाशवाणी भवन के कार्यालय के गेट से जा टकराई।

 

इससे चकित नागालैंड पुलिस के कांस्टेबल ने इसे आतंकवादी हमला समझकर कार चला रहे कांस्टेबल पर गोली चला दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दरवाजा बंद होने के बावजूद कार आकाशवाणी केंद्र की चारदीवारी के अंदर चली गई। जब उसने बाहर निकलने के लिए कार मोडऩे की कोशिश की तो सुरक्षाकर्मी ने उसे गोली मार दी। अंकित कुमार को सीने के बाईं ओर गोली लगी। उसे तुरंत लोक नारायण जयप्रकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X