सिलीगुड़ी - दार्जिलिंग जिला के तीन उपमंडलों में मंगलवार रात से भारी बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर हुए भूस्खलन में कम से कम 38 लोगों की मौत हो गई, जबकि अनेक लापता हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने इस घटना पर शोक जताया है। साथ ही मृतकों के परिवारवालों को दो-दो लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान भी किया है।
प्रधानमंत्री ने केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू से तुरंत भूस्खलन प्रभावित दार्जिलिंग पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने के लिए कहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दार्जिलिंग, कलिंपोंग और कुर्सियांग में 25 स्थानों पर भूस्खलन हुए। इन भूस्खलनों से राष्ट्रीय राजमार्ग 10 और राष्ट्रीय राजमार्ग 55 को व्यापक नुकसान पहुंचा है। इसके चलते बाहरी दुनिया से क्षेत्र का सडक़ संपर्क खत्म हो गया है।