नयी दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली में डिजिटल इंडिया सप्ताह का उदघाटन किया। पीएम ने कहा कि के तहत 4.5 लाख करोड रूपए के निवेश की बातें हो चुकी हैं व करीब 18 लाख रोजगार सृजित होंगे। इस परियोजना के तहत सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों को बॉडबैंड इंटरनेट सेवा से जोडने व ई-गवर्नेस लागू करने का ध्येय रखा है। दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम के भव्य समारोह में पीएम मोदी ने इसका शुभारंभ किया।
उन्होंने कहा कि यह भारत के भविष्य को बदलने का खाका है। डिजिटल इंडिया के सपनों को साकार करना इसका उद्देश्य हैं। प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की सोंच हमारी प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि वह इस क्षेत्र के लिए दो लाख 50 हजार करोड रूपये के निवेश का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि इससे पांच