नई दिल्ली - उत्तराखंड का मौसम लगातार बिगड़ रहा है। उत्तराखंड के जोशीमठ, बद्रीनाथ, हेमवुंड साहिब जैसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थानों पर भारी बारिश हो रही है। कई इलाकों में कोहरा छाया हुआ है। जोशीमठ में पंसे श्रद्धालुओं को निकालने का काम पूरा हो चुका है। हेमकुंड साहिब के रास्ते में अब भी राहत कार्य जारी है।
खराब मौसम के कारण बद्रीनाथ और हेमवुंड साहिब के लिए यात्रा रोक दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार उप हिमालयी राज्यों में मंगलवार को बहुत ज्यादा भारी बारिश की संभावना है। इनमें पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय शामिल है। बारिश के चलते पश्चिम बंगाल के बर्दवान में बाढ़ से कई गांव जलमग्न हो गए हैं।