Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

दिल्ली के उपराज्यपाल और आप पार्टी फिर आमने-सामने

Updated on Tuesday, June 30, 2015 11:03 AM IST

नई दिल्ली - देश के सबसे सुरक्षित और अत्याधुनिक तिहाड़ जेल से दो कैदियों के भागने के मामले पर दिल्ली के उपराज्यपाल नजीब जंग और दिल्ली सरकार के बीच नए सिरे से टकराव की स्थिति शुरू हो गई है। श्री जंग और दिल्ली सरकार दोनों ने 27 जून को तिहाड़ जेल से दो कैदियों के फरार होने के मामले की अलग-अलग जांच के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि 27 जून को तिहाड़ जेल से धोखाधड़ी के मामले में बंद दो कैदी सैजान (19) और जावेद (18) भाग निकले थे।

सैजान को फिर पकड़ लिया गया है, जबकि जावेद अभी फरार है। श्री जंग ने दो कैदियों के भागने की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश देते हुए दक्षिण-पश्चिम जिला के मजिस्ट्रेट अंकुर गर्ग को एक सप्ताह के भीतर इसकी रिपोर्ट देने को कहा है, जबकि दिल्ली सरकार ने पश्चिम जिला के मजिस्ट्रेट को इस मामले की जांच करने को कहा है। उपराज्यपाल श्री जंग और दिल्ली सरकार के बीच इससे नए टकराव के रास्ते बनते नजर आ रहे है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने भी तिहाड़ जेल से दो कैदियों के भागने पर जेल अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। ये कैदी शनिवार देर शाम तिहाड़ जेल से भागे थे। गृह मंत्रालय ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए तिहाड़ जेल के अधिकारियों से यह बताने को कहा है कि चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद कैदी कैसे भागे।

अधिकारियों से इस मामले की रिपोर्ट जल्द से जल्द देने को कहा गया है। उपराज्यपाल ने जांच आदेश में कहा है कि इस घटना के पीछे के कारणों और परिस्थितियों की जांच की जाए। जेलों की सुरक्षा की व्यापक समीक्षा हो। इस घटना के पीछे अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाए और ऐसे कदम उठाए जाएं कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हो सकें। जिला मजिस्ट्रेट जांच में दिल्ली कारावास, दिल्ली पुलिस और लोक निर्माण विभाग आदि विभागों के अधिकारियों की सहायता ले सकते हैं।  दोनों कैदी धोखाधड़ी के आरोप में  तिहाड़ में बंद थे और उनके भागने के बारे में रविवार रात को पता चल सका। दिल्ली पुलिस और इसके अधिकारी कैदी को ढूंढऩे के काम में लगे हुए हैं।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X