Hindi English Saturday, 17 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

बहक गया मानसून, उत्तर भारत बारिश को तरसा

Updated on Monday, June 29, 2015 11:29 AM IST

नयी दिल्ली - देशभर में तेजी से पहुंचा दक्षिण-पश्चिम मानसून अब बहक गया है। खासकर पश्चिमोत्तर क्षेत्रों में यह कमजोर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 2 महीने में सामान्य से कम बारिश का अनुमान व्यक्त किया है और कृषि मंत्रालय को आकस्मिक योजना के साथ तैयार रहने की सलाह दी है। भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक लक्ष्मण सिंह राठौर के मुताबिक जुलाई और अगस्त में क्रमश: 8 और 10 फीसदी कम बारिश हो सकती है। अच्छी बारिश फिलहाल पूर्व, पूर्वोत्तर और तराई के कुछ क्षेत्रों तक सीमित रह सकती है। बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के आसपास के क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बन रहा है।

 

इससे इन क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश का अनुमान है। लेकिन अन्य क्षेत्रों, खासकर पूर्वोत्तर के मैदानी इलाकों और मध्य भारत में अगले 15-20 दिनों में मानसून की सक्रियता की उम्मीद नहीं है। हालांकि पहले के अनुमान के मुकाबले देशभर में स्थिति अच्छी है। राठौर ने कहा, यह राहत की बात है कि मानसून पूर्व की बारिश से कुछ जलाशय भर गए हैं. जून में काफी अच्छी बारिश हुई, जो कि बुआई का महीना था। लेेकिन हमें संतुष्ट नही होना चाहिए और एक आकस्मिक योजना बनानी चाहिए, क्योंकि जुलाई और अगस्त में जून के बराबर बारिश होने की संभावना नहीं है। राठौर ने किसानों से सलाह दी कि मौसम की भविष्यवाणी को ध्यान में रखकर फसल चुनें।

 

उन्होंने उदाहरण दिया कि जिस क्षेत्र में आमतौर पर 100 से 110 मिलिमीटर बारिश होती है, वहां सिर्फ 60 से 70 मिलिमीटर बारिश हुई है, तो वहां के किसानों को धान की जगह मक्की उगाना चाहिए। मौसम विभाग ने इस साल सामान्य की तुलना में 88 फीसदी बारिश होने की संभावना व्यक्त की है। उसके अनुसार देश के अधिकांश भागों, खासकर उत्तर-पश्चिम भारत को कम बारिश का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि जून में सामान्य से 28 फीसदी अधिक बारिश दर्ज की गयी।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X