नई दिल्ली - कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को 45 साल के हो गए। पार्टी कार्यकर्ताओं ने राहुल के 12 तुगलक लेन स्थित उनके आवास के बाहर 45 किलोग्राम का बर्थडे केक काटकर जश्न मनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर राहुल गांधी को उनके 45वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनकी लंबी आयु की कामना की, जिस पर राहुल गांधी ने उनका धन्यवाद किया।