देहरादून - टनकपुर में शारदा नदी में नहाते समय बरेली के तीन युवक बह गये । जल पुलिस के तैराक युवकों की तलाश में जुट गए हैं, लेकिन किसी का कोई पता नहीं चल सका। बरेली से दस लोगों का दल पूर्णागिरि के दर्शनों को आया था। आज सुबह करीब साढ़े 11 बजे सभी लोग टनकपुर नगर से सटे शारदा घाट से कुछ ऊपर शारदा नदी में नहा रहे थे।
अचानक उनका साथी अंकुर डूबने लगा तो भवानी उर्फ सुरेंद्र , विकास कश्यप व विपिन उसे बचाने कूद गए। इस दौरान अंकुर तो किसी तरह बच गया, लेकिन तीनों युवक नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया। शाम तक युवकों का कुछ पता नही चल पाया था।