Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

अकेले पड़े ललित मोदी के मददगार नेता

Updated on Thursday, June 18, 2015 11:41 AM IST

नई दिल्ली - केंद्र सरकार और भाजपा ने ललित मोदी की मदद पर घिरे अपने तीन बड़े नेताओं को उनके हाल पर छोडऩे का फैसला कर लिया है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे को मिलने का वक्त तक नहीं दिया। हालांकि बाद में वसुंधरा राजे ने फोन पर उन्हें सफाई दी और कहा कि उन्हें नहीं पता कि ललित मोदी किन कागजातों की बात कर रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज, वसुंधरा राजे और उनके सांसद बेटे दुष्यंत के बारे में नए खुलासों से सरकार और पार्टी पूरी तरह से बैकफुट पर है। अपने इन नेताओं का बचाव करना अब पार्टी व सरकार के लिए मुश्किल साबित हो रहा है। बताया जा रहा है कि इसके चलते यह रणनीति अख्तियार की गई है। बुधवार को इसकी झलक भी दिखी, जब केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से वसुंधरा राजे के बाबत सवाल पूछा गया तो उन्होंने उसे यह कहते हुए वसुंधरा की ओर ही उछाल दिया कि इसका जवाब वही देंगी।

 

पार्टी और सरकार अभी तक विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ मजबूती से खड़ी दिख रही थी। मंगलवार को भी वित्त मंत्री अरुण जेटली खुलकर सुषमा के बचाव में उतरे थे। सुषमा की ललित मोदी से ब्रिटेन में मुलाकात और इस विवाद के लपेटे में वसुंधरा राजे, उनके बेटे भाजपा सांसद दुष्यंत राजे के आने के बाद अब पार्टी व सरकार बेहद असहज स्थिति में है। खासतौर पर वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत राजे पर जिस तरह के गंभीर आरोप लगे हैं, उससे पार्टी पूरी तरह बैकफुट पर है।

 

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा ललित मोदी और उसके सहयोगियों की जांच से पता चला है कि आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे के बेटे दुष्यंत सिंह की कंपनी में 11.63 करोड़ रुपए लगाए थे। इस निवेश में खास बात यह है कि ललित मोदी ने उस समय 10 रुपए के प्रति शेयर के लिए करीब 96 हजार रुपए चुकाए थे।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X