नई दिल्ली - आरजेडी से बाहर निकाले गए सांसद पप्पू यादव पर जेट एयरवेज की एयरहॉस्टेस से बदसलूकी का आरोप लगा है। आरोप है कि पटना से दिल्ली आ रही फ्लाइट पर जब एयरहॉस्टेस ने पप्पू यादव को बचा हुआ खाना विमान में फेंकने से रोका तो उन्होंने अभद्र तरीके से बात की हालांकि पप्पू यादव ने इस तरह की किसी भी घटना से इनकार किया है।
उधर एयरलाइंस भी ज्यादा कुछ बोलने को तैयार नहीं है। एयरलाइंस सूत्रों ने कहा कि जब पप्पू यादव से बचा हुआ खाना रास्ते में फेंकने से मना किया गया तो यादव चालक दल के सदस्य के सामने हंगामा करने लगे और उन्होंने एयरहॉस्टेस से बदसलूकी भी की। हालांकि पप्पू यादव ने फ्लाइट में किसी भी तरह के झगडे में शामिल होने से इंकार किया।