भुवनेश्वर | ओडिशा के अंगुल जिले में आज भूकंप का एक हल्का झटका महसूस किया गया जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.9 थी।भूगर्भ विज्ञान विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि दिन में 10 बज कर 45 मिनट पर आये इस भूकंप का केंद्र 20.7 डिग्री उत्तरी अक्षांश एवं 85.1 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था। भूकंप से किसी तरह के जान-माल का नुकसान की खबर नहीं मिली है।