कोलकाता - फिल्म अभिनेता और तृणमूल कांग्रेस के सांसद मिथुन चक्रवर्ती ने करोड़ो रुपए के बहुचर्चित शारदा चिट फंड घोटाले के लगभग 1.2 करोड़ रुपए मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को मंगलवार को लौटा दिए। उन्हें शारदा समूह के ब्रांड एंबेसेडर के तौर पर लगभग इतनी राशि मिली थी। उनके वकील ने संवाददाताओं को बताया कि अभिनेता को यह रकम लौटाकर प्रसन्नता हो रही है क्योंकि यह पैसा उन गरीब लोगों को वापस दिया जाएगा, जिन्होंने कंपनी में निवेश किया था।