कोहिमा : नगालैंड के गृहमंत्री इमकोंग एल इमचेन ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। अपने इस्तीफ के साथ मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में उन्होंने लिखा है कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है, लेकिन नैतिकता को ध्यान में रखते हुए मैं अपने पद से इस्तीफा दे रहा हूं। नगालैंड के गृहमंत्री इमकोंग एल इमचेन को कथित तौर पर अपने वाहन में हथियार और एक करोड रुपये नगद ले जाने के लिए वोखा जिले के करीब हिरासत में लिया गया था।
उनके पास से पांच पिस्टल, दो लॉन्ग रेंज गन, कारतूस और एक करोड़ 20 लाख रुपए बरामद किए गए थे। उनके खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।