कोलकाता - कोलंबो के लिए कोलकाता से सीधी उड़ान सेवा बुधवार से शुरू होगी। श्रीलंका सरकार की किफायती किराए वाली मिहीन लंका विमान कंपनी नेताजी सुभाष चंद्र अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सप्ताह में तीन बार विमान का परिचालन करेगी। इंडियन एसोसिएशन ऑफ टूर आपरेटर के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि सीधी हवाई सेवा से श्रीलंका की राजधानी जाने में तीन घंटे का समय कम लगेगा। श्री गोयल ने बताया कि इससे न केवल यात्रियों का समय बचेगा, बल्कि यह काफी किफायती भी होगा। हम लोग यात्रियों को कम दरों पर विश्वस्तरीय यात्रा सुविधा मुहैया कराने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।