Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

ललित मोदी पर बुरी फंसी सरकार, सुषमा स्वराज के इस्तीफे की मांग

Updated on Tuesday, June 16, 2015 11:40 AM IST

नई दिल्ली - आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की मदद के मामले में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी घिरते नजर आ रहे है। सोमवार को सुषमा के खिलाफ कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों ने हल्ला बोला है और उनके इस्तीफे की मांग ने भी जोर पकड़ा है। सोमवार को जहां कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने सुषमा स्वराज को बर्खास्त करने की मांग की है तो वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि यूपीए सरकार के वक्त भारत और ब्रिटेन के बीच जो नियम बनाए गए थे, उन्हें नजरअंदाज करके ललित मोदी की मदद की गई है।

 

उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि इस फैसले की जानकारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न हो, जबकि वह विदेशी संबंधों को लेकर काफी सक्रिय रहते हैं। कांग्रेस ने इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 11 सवाल भी किए हैं। कांग्रेस के अनुसार विदेश मंत्री ने एक ऐसे भगोड़े को ट्रैवल डॉक्युमेंट दिलाने में मदद क्यों की, जिसके ऊपर 700 करोड़ रुपए की मनी लाउंड्रिंग का गंभीर इल्जाम है?। इसे बाद कांग्रेस ने पूछा कि क्या यह मदद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सहमति से की गई थी?

 

अगर ऐसा है तो क्या कारण है कि पीएम मोदी ललित मोदी की मदद कर रहे थे। यहीं नहीं कांग्रेस ने पूछा कि बीजेपी की सरकार और पार्टी के अंदर वे कौन लोग हैं, जो ललित मोदी की मदद कर रहे हैं। वहीं, सोमवार को यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सुषमा के घर के बाहर इस मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला भी फूंका। बता दें कि सुषमा स्वराज ने आईपीएल घोटाले के आरोपी ललित मोदी को ब्रिटेन से बाहर जाने के लिए ट्रैवल वीजा दिलवाने में मदद की थी।

 

सुषमा ने यह बात खुद स्वीकारते हुए कहा है कि उन्होंने ऐसा मानवीय आधार पर किया था। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ललित मोदी की ऐसे हालात में ब्रिटेन से निकलने में मदद की, जबकि उनके खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय लुकआउट निकला हुआ था। वहीं, कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि मुझे लगता है पुर्तगाल से बेहतर कैंसर का इलाज इंग्लैंड में होता है, ऐसे में ये सब बयान जनता को बरगलाने के लिए किया जा रहा है। दूसरी तरफ आप नेता कुमार विश्वास ने सवाल किया कि सुषमा स्वराज ने इसकी सूचना किसी को क्यों नहीं दी।

 

इससे पहले मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने आईपीएल मामले के आरोपी ललित मोदी को मदद करने के प्रकरण में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के खिलाफ कार्रवाई करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है। उधर, मुश्किल वक्त में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को समाजवादी पार्टी के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) का भी साथ मिला, जिसने उनके इस्तीफे की मांग करने से यह कहते हुए इनकार कर दिया कि इस मुद्दे का गहन विश्लेषण किया जाना चाहिए।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X