लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जोकि वित्त मंत्रालय भी संभालते हैं ने वर्ष 2013-14 का बजट पेश किया। मुख्यमंत्री ने 23 हजार 913 करोड़ रुपए घाटे का बजट पेश किया। बजट में कोई नया कर नहीं। राज्य के बजट में 21.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। बहुजन समाज पार्टी सदस्यों ने बजट भाषण के दौरान हंगामा किया तथा विधानसभा से वाकआउट किया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वित्तीय वर्ष 2013-14 का बजट पेश किया, जो उनकी सरकार का दूसरा बजट है।