अहमदाबाद - एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने बलात्कार के आरोपी नारायण साईं की मां की सर्वाइकल बीमारी के लिए सर्जरी न करने का फैसला किया, जिसके बाद साईं को फिर से सूरत की लाजपोरे जेल में भेज दिया गया। वस्त्रपुर पुलिस थाना के इंस्पेक्टर एमएस शेख ने बताया, नारायण साई की मां लक्ष्मीबेन का सर्वाइकल बीमारी के लिए स्टलिर्ग अस्पताल में ऑपरेशन होना था लेकिन डॉक्टरों के पैनल ने ऑपरेशन न करने का फैसला किया। इसके बाद साई को सूरत शहर में लाजपोरे जेल भेज दिया गया है।