हरिद्वार - हरिद्वार में योगगुरु बाबा रामदेव के पतंजलि फूड पार्क में सुरक्षाकर्मियों और ट्रक यूनियन वालों के बीच बुधवार को खूब बवाल हुआ। दोनों पक्षों में पथराव से कई लोग घायल हो गए। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें ट्रांसपोर्ट बिजनसमैन दलजीत सिंह की मौत हो गई। हरिद्वार के एसएसपी स्वीटी अग्रवाल ने बताया कि इस मामले में रामदेव के भाई सहित कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।