Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

मूरी एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, पांच मरे

Updated on Tuesday, May 26, 2015 12:01 PM IST

कौशांबी - उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में सिराथू और अटसराय रेलवे स्टेशनों के बीच सोमवार दोपहर टाटानगर-जम्मू तवी मूरी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पांच यात्रियों की मृत्यु हो गई और 200 से अधिक घायल हो गए। घायलों में दस की हालत नाजुक बताई गई है। राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक (कानून -व्यवस्था) दलजीत चौधरी ने एक यात्री के मरने की पुष्टि की है, जबकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतकों की संख्या पांच बताई जा रही है।

चौधरी ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दो डिब्बे एक-दूसरे पर चढ़ गए, जबकि करीब आठ अन्य डिब्बे पटरी से उतर गए। राहत एवं बचाव कार्य के लिए स्थानीय पुलिस के साथ ही पीएसी की चार कंपनियां मौके पर जुट गई थीं। नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के प्रवक्ता अनिल सक्सेना ने बताया कि दुर्घटना में स्लीपर के एस-3, एस-4, एस-5, एस-6, बी-1, बी-2, बी-3 और ए-1 पटरी से उतर गए। इसके अलावा एक जनरल कोच पलट गया है।

उन्होंने बताया कि हादसे में हताहत हुए लोगों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराने के लिए इलाहाबाद में 0532-1072 और कानपुर में 0512-1072 हेल्पलाइन सेवा शुरू कर दी है। श्री सक्सेना ने बताया कि इस दुर्घटना से दिल्ली-हावड़ा ट्रंक मार्ग के कानपुर-इलाहाबाद रेलखंड पर यातायात बाधित हो गया है। करीब 90 यात्री गाडिय़ों सहित 170 गाडिय़ां प्रभावित हुई हैं। इन्हें परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा कार्रवाई बल को सतर्क कर दिया गया है। मुरी एक्सप्रेस सवा तीन घंटे विलंब से चल रही थी।

इलाहाबाद में उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि दुर्घटना होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने यात्रियों की मदद की। दुर्घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के मृतक यात्रियों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए बतौर सहायता देने और घायलों का मुफ्त इलाज किए जाने का आदेश दिया है। मुख्यमंत्री इस समय नीदरलैंड और फ्रांस के दौरे पर हैं। उन्होंने वहीं से फोन पर मुख्य सचिव को उक्त आदेश दिए हैं। उन्होंने बाकी यात्रियों को उनके गंतव्य तक समुचित साधन से पहुंचाने के समुचित इंतजाम करने के भी निर्देश दिए हैं।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X