वेलिंगटन - न्यूजीलैंड में 2016 से फिर से दस साल की अवधि वाला पासपोर्ट लागू होने की संभावना है। मौजूदा पांच साल वाले पासपोर्ट के प्रति बरपे असंतोष के कारण यह बदलाव किया जा सकता है। न्यूजीलैंड में 2005 में दस साल वाले पासपोर्ट की जगह पांच साल वाला पासपोर्ट लागू कर दिया गया था।
खबर के मुताबिक, सोमवार को विदेश मंत्री पीटर डुन ने एक बयान में कहा कि अधिकतर वयस्कों को दस साल वाले पासपोर्ट से सुविधा होगी, क्योंकि इससे वे बार-बार पासपोर्ट रिन्यू कराने से बच जाएंगे। बच्चों के लिए पासपोर्ट की वैधता अवधि पांच साल ही जारी रहेगी।