कोलकाता - पश्चिम बंगाल के मालदा रेलवे स्टेशन पर रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स के एक जवान को गुस्साए हॉकरों ने पीट कर हत्या कर दी। इस दौरान हॉकर्स ने जवान को पत्थरों से मारा। स्टेशन प्लेटफॉर्म के बाहर हॉकर्स इनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। समस्या उस वक्त शुरू हुई जब हॉकरों को आरपीएफ टीम हटाने लगी।
इस झड़प में जब एक हॉकर जख्मी हुआ तो भीड़ हिंसक हो गई। ये रेल ट्रैक से पत्थर लेकर आए और आरपीएफ जवानों पर फेंकना शुरू कर दिया। एक जवान को हॉकरों ने खींच लिया और बुरी तरह से मारा। जख्मी जवान की मौत हास्पिटल में हो गई।