नई दिल्ली - दिल्ली में साकेत के न्यू ग्रीनफील्ड स्कूल की छात्रा एम. गायत्री ने परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक लेकर शीर्ष स्थान हासिल किया। गायत्री को 500 अंकों में से 496 अंक हासिल हुए हैं। दूसरे स्थान पर नोएडा की मैथिली मिश्रा, तिरुवनंतपुरम की बी. अरुण और दिल्ली के सौरव भांबरी रहे। इन्होंने 500 में 495 अंक प्राप्त किए हैं।