नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में राजग सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर 26 मई को दूरदर्शन के किसान टीवी चैनल की शुरुआत की तैयारियों पर चर्चा हुई। शाम को करीब आधे घंटे की बैठक में अरुण जेटली, सूचना प्रसारण राज्यमंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड और मंत्रालय तथा प्रसार भारती के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रधानमंत्री को चैनल की शुरुआत की तैयारियों और उसकी विषय वस्तु के बारे में बताया गया।