नई दिल्ली - मैगी बच्चों के बीच लोकप्रिय भोजन है तथा टीवी विज्ञापनों में इसे दो मिनट की नूडल्स एवं हेल्थी पुड के रूप में प्रचारित किया जाता है। अभी हाल ही में उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों में मैंगी के नमूने एकत्र किए गए एवं उनमें मोनोसोडियम ग्लूटामेट तथा लेड की मात्रा अनुमति की सीमा से अधिक पाई गई। खाद्य सुरक्षा एवं दवा प्रशासन लखनऊ ने जांच शुरू कर दी है तथा भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) नई दिल्ली को मैगी का लाइसेंस निरस्त करने के लिए पत्र लिखा है।
मोनोसोडियम ग्लूटामेट का उपयोग चीनी खाद्य सामग्रियों में स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। नेस्ले के एक प्रवक्ता ने बताया कि हम मैगी नूडल्स में एमएसजी (मोनोसोडियम ग्लूटामेट) नहीं मिलाते है तथा यदि उपस्थित है तो वह प्राकृतिक रूप से मौजूद होगा। खाद्य निरीक्षकों द्वारा लेड युक्त मैगी बाजार से वापस मंगाने के लिए नेस्ले को आदेश दिया है।