मुजफ्फरनगर - उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के सोन्ता गांव में संगीत बजाने के कारण दलितों की एक बारात पर कुछ लोगों ने पत्थरों से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक, बारात में शामिल लोगों ने सोन्ता गांव में पहुंचने के बाद बस में संगीत बजाना शुरू किया। उसी दौरान भीड़ ने कम से कम 12 दलितों पर हमला कर दिया।
उन्होंने कहा कि बस चालक द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार घटना उस समय हुई, जब फिरोजपुर से आ रही बारात सोन्ता पहुंची और ग्रामीणों के आपत्ति जताने के बावजूद बस में संगीत बजता रहा। पुलिस ने बताया कि जब बस गांव से फिरोजपुर रवाना होने वाली थी तब गांव के लगभग 25 लोगों ने बारातियों पर पत्थरों से हमला कर दिया। इस मामले की रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है और फरार आरोपियों को पकडऩे के प्रयास जारी हैं।