चंडीगढ़ - पश्चिमोत्तर क्षेत्र में अगले 3 दिनों तक भीषण गर्मी पडऩे और उसके बाद कहीं- कहीं हल्की बारिश अथवा गरज के साथ छींटे पडऩे की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार अगले 72 घंटों में प्रचंड गर्मी पडऩे से पारा 45 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। क्षेत्र में कल कहीं कहीं अंधड़ आने और गर्मी में उछाल से लोग परेशान रहे।
चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत में सुबह से आसमान से ताप बरस रही है जिससे आम लोगों को मुश्किल हुई । पंजाब में तेज गर्मी पडऩे से ग्रामीण इलाकों में लोग ज्यादा परेशान रहे। चिलचिलाती धूप में किसानों को गेहूं उठाने तथा मंडियों तक पहुंचाने का काम करना पड़ रहा है। ऐसे में कई जगह पेयजल की समस्या का उन्हें सामना करना पड़ रहा है ।