नई दिल्ली - भारतीय वायुसेना का सुखोई-30 लड़ाकू विमान मंगलवार को असम के तेजपुर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि उसमें सवार दोनों पायलट समय रहते सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे। वायु सेना के सूत्रों के अनुसार इस सुखोई विमान ने असम में तेजपुर स्थित एयरबेस से उड़ान भरी थी, लेकिन यह कुछ देर बाद ही तेजपुर से 36 किलोमीटर दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में सवार दोनों पायलट समय रहते सुरक्षित बच निकलने में सफल रहे।