Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

भारत के कंधों पर एशिया की जिम्मेदारी - मोदी

Updated on Wednesday, May 20, 2015 11:04 AM IST

सियोल - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि एशिया की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की जिम्मेदारी अब भारत पर आई है और आर्थिक क्षेत्र में तेजी से उभर रहे इस देश को पूरा विश्व आशा की नई दृष्टि से देख रहा है। मोदी दक्षिण कोरिया में छठे एशियाई लीडरशिप फोरम को संबोधित कर रहे थे। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना तीन देशों का दौरा खत्म कर मंगलवार को कोरिया से भारत के लिए रवाना हो गए।

प्रधानमंत्री देर रात भारत पहुंचेंगे। दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति पार्क गुइन हई, संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून और कतर के पूर्व अमीर की दूसरी पत्नी शेखा मोजाह की मौजूदगी में अपने संबोधन में इस शताब्दी में एशिया के एक प्रमुख शक्ति के रूप मे उभरने का उल्लेख करते हुए कहा कि इसकी शुरुआत जापान से हुई और इसके बाद चीन, दक्षिण कोरिया और दक्षिण पूर्व एशियाई देश इसका हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि एशिया के विकास की इस यात्रा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब भारत पर आर्ई है।

उन्होंने भारत की 1.25 अरब जनसंख्या की चर्चा करते हुए कहा कि भारत की क्षमता पर कभी भी संदेह नहीं किया जा सकता। देश की सवा अरब जनता में 80 करोड़ युवा देश की ताकत और संसाधन हैं। उन्होंने कहा कि हम अपने इरादे-वादों को हकीकत में और आशा को विश्वास में बदल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में प्रति वर्ष साढ़े सात प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी हो रही और भविष्य में इस दर के और बढऩे की पूरी उम्मीद है। श्री मोदी ने कहा कि पूरा विश्व एक स्वर में बोल रहा है कि भारत समस्त संसार के लिए उम्मीद की नई किरण है। उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति एशिया की सफलता की कहानी होगी और इससे हमारे एशिया के विकास के सपने को साकार करने में मदद मिलेगी, क्योंकि एशिया तब और आगे बढ़ेगा, जब वह एक साथ बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि एशिया के दो चेहरे नहीं हो सकते, एक आशा एवं समृद्धि वाला और दूसरे वंचित एवं याचक। श्री मोदी ने पूरे विश्व के लिए खतरा बन चुके आतंकवाद के मुद्दे को उठाते हुए नेताओं से एकजुट होकर आतंकवाद और इसकी चुनौतियों से निपटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद, एक देश के नागरिक द्वारा दूसरे देश में जाकर किए जाने वाले अपराधों, प्राकृतिक आपदा, आदि चुनौतियों से एशियाई देशों को मिल कर लडऩे की जरूरत है। जिस तरह से एशियाई देश समृद्ध और शक्तिशाली हुए हैं, उसी हिसाब से उन्हें विश्व के प्रति अपनी अहम जिम्मेदारियों को भी समझना होगा और वैश्विक मामलों में एक महत्ती भागीदारी के लिए आगे आना होगा।

प्रधानमंत्री ने एशियाई नेताओं को संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद समेत वैश्विक संस्थाओं में बदलाव के लिए मिलकर काम करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रतिद्वंद्विता से एशियाई देश प्रगति के पथ से दूर होगें और एक साथ मिलकर काम करके वे विश्व को सही आकार दे सकते हैं।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X