Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

राष्ट्रपति भवन तक पदयात्रा करेंगे नोएडा के किसान

Updated on Tuesday, May 19, 2015 10:49 AM IST

नोएडा - नोएडा एक्सटेंशन मामले में सुप्रीमकोर्ट द्वारा बिल्डरों के हक में फैसला दिए जाने से नाराज किसान एक जून को नोएडा में प्राधिकरण की चेयरमैन रमा रमण के आवास से दिल्ली में राष्ट्रपति भवन तक पदयात्रा निकालकर विरोध दर्ज कराएंगे। इससे पहले इस पदयात्रा को सफल बनाने के लिए 24 मई को जिले में बाइक रैली निकाली जाएगी। किसानों को कहना है कि कोर्ट में वकील उनका पक्ष सही तरीके से नहीं रख पाए। इसलिए वे सुप्रीम कोर्ट मे रिव्यू रिट दायर करेंगे।

अधिग्रहीत भूमि वापस किए जाने को लेकर किसानों ने कोर्ट में याचिका दाखिल की थी। किसानों का कहना था कि उनसे औद्योगिक इस्तेमाल के नाम पर आपातकालीन क्लॉज लगाकर जमीन ली गई, लेकिन बाद में जमीन बिल्डरों को सौंप दी गई। अब उन्हें उनकी जमीन वापस मिलनी चाहिए। इस मामले में वर्ष 2011 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया को गलत माना था, लेकिन इलाके में हो चुके निर्माण को देखते हुए किसानों को जमीन लौटाने का आदेश देने से मना कर दिया था, जिसके खिलाफ किसान सुप्रीमकोर्ट में आए थे।

भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में अपना फैसला सुनाते हुए किसानों को जमीन वापस ना मिलने की बात कही। हालांकि बढा हुआ मुआवजा 10 प्रतिशत विकसित जमीन भी देने की बात कही। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले से नाराज नाखुश 64 गांवों के किसानों ने महापंचायत कर तय किया है कि एक जून को दिल्ली तक पदयात्रा निकालने का फैसला लिया गया है। पदयात्रा को किसान भूमि अधिकार नाम दिया गया है।

किसान नेता मनवीर भाटी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में किसानों की अनदेखी की है। फैसले से किसान चुप नहीं बैठेंगे। पदयात्रा को सफल बनाने के लिए 24 मई को जन जागरण बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली जेवर से शुरू होगी। दादरी, जारचा, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दनकौर, रबूपुरा समेत पूरे जिले में निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि पदयात्रा के बाद अगर प्राधिकरण और सरकार किसानों की नहीं सुनता है तो किसान सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर करेंगे। उससे भी राहत नहीं मिली तो फिर पांच सदस्यीय जजों की बेंच में अपील की जाएगी 

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X