Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

मोदी ने मंगोलिया को 1 अरब की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की

Updated on Monday, May 18, 2015 11:05 AM IST

उलान बटोर - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगोलिया को एक अरब डालर की सहायता देने की रविवार को घोषणा की। दोनों देशों के बीच रक्षा, साइबर सुरक्षा, कृषि व नवीनीकरण ऊर्जा समेत 14 अहम मुद्दों पर समझौते हुए। मंगोलिया की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि शांति, समृद्धि एवं स्थिरता की दिशा में दोनों देश मिलकर काम कर सकते हैं। श्री मोदी और मंगोलिया के प्रधानमंत्री सी साइखानबिलेग के साथ विभिन्न मुद्दों पर बातचीत हुई, जिसके बाद दोनों देशों के बीच 14 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।

श्री मोदी ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मंगोलिया की आर्थिक क्षमता और आधारभूत संरचनाओं के विस्तार में मदद के लिए भारत एक अरब अमरीकी डालर की मदद करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और मंगोलिया के बीच मजबूत मानवीय संबंधों का हवाला देते हुए आर्थिक संबंधों में भी मजबूती लाने की आवश्यकता जताई। श्री मोदी ने मंगोलियाई पार्लियामेंट (स्टेट ग्रेट खुराल) को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच मानवीय संबंध मजबूत हैं, लेकिन आर्थिक संबंध उतने बेहतर नहीं हैं। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि पारस्परिक रिश्तों के नए युग में दोनों देशों के संबंध नई ऊंचाइयों को छुएगा।

श्री मोदी मंगोलियाई पार्लियामेंट को संबोधित करने वाले पहले विदेशी मेहमान बने। इस ऐतिहासिक घड़ी में प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतवासी और मंगोलियाई नागरिक दुनिया को यह दर्शा रहे हैं कि दोनों देशों के निवासियों के दिलो-दिमाग के रिश्तों में दूरी की बाधाओं को पार करने का सामर्थ्य मौजूद है। उन्होंने बौद्ध धर्म के परिप्रेक्ष्य में सदियों से जारी पारस्परिक संबंधों का हवाला देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि धार्मिक पृष्ठभूमि और असाधारण मानवीय गुणों के माध्यम से दोनों देश दुनिया और समाज की सेवा कर सकते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि व्यापार और निवेश से अलग दोनों देशों के सहयोगात्मक संबंध परस्पर साझे विचारों और दृष्टिकोणों का प्रतिबिंब हैं।

उन्होंने कहा कि मानव संसाधनों के विकास और संस्थानों में निवेश परस्पर सहयोग का बेहतरीन नमूना साबित होगा। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के चुनाव चिह्न ‘कमल’ के बहाने भी मंगोलिया से मजबूत रिश्ते पर मुहर लगाने का प्रयास किया। उन्होंने अपने संबोधन के अंत में कहा कि मैं इस पार्लियामेंट से अपना विशेष नाता समझता हूं। यहां (पार्लियामेंट की दीवार पर) कमल का चित्र बनाया गया है और आप सभी को यह जानकर खुशी होगी कि हमारी पार्टी का भी चुनाव चिह्न कमल ही है। इसलिए मैं इससे अपना विशेष नाता समझता हूं।

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X