लुधियाना - उत्तर रेलवे ने पंजाब व माता वैष्णो देवी की भीड़ को कम करने के लिए कई विशेष रेलगाड़ियां शुरू कर दी हैं। 15 मई से शुरू हो जायेंगी। राधा स्वामी ब्यास डेरा के श्रद्धालुओं के लिए भी सहारनपुर से ब्यास, निजामुद्दीन-ब्यास, अमृतसर से लालकुआं (उत्तराखंड) के बीच रेल गाड़ियां शुरू हो गई हैं।
रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि अमृतसर से लालकुआं के बीच चलने वाली विशेष एक्सप्रैस की अवधि 15 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। निजामुद्दीन और ब्यास के बीच चलने वाली गाड़ी सप्ताह में दो बार और सहारनपुर-ब्यास के बीच चलने वाली गाड़ी के तीन चक्कर लगेंगे। इसी तर्ज पर कटड़ा (माता वैष्णो देवी) से चार विशेष रेलें उत्तर रेलवे ने शुरू की हैं।