Hindi English Sunday, 18 October 2026
BREAKING
• 70 फुट ऊंचे रावण और भव्य आतिशबाजी के साथ मनेगा सेक्टर 49 में दशहरा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन नंदोत्सव और तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव बड़े उत्साह से मनाया गया; भक्ति मंत्रों से गूंजा पंडाल • सी.आर.बी. पब्लिक स्कूल, सेक्टर-7 का वार्षिकोत्सव ‘झंकार’ बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ आयोजित • एमएसएमई क्षेत्र के लिए सुरक्षित भविष्य है नेशनल पेंशन सिस्टम योजना • दो दिवसीय नि:शुल्क एक्यूपंक्चर एवं मानसिक स्वास्थ्य शिविर का आगाज़ • श्रीराम के आदर्श हमारे आचरण और सामाजिक जीवन का हिस्सा बनें : नरेश अरोड़ा • चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर • फोर्टिस मोहाली ने आधुनिक इमेजिंग, फ्लोरेसेंस-गाइडेड सर्जरी और रोबोटिक प्रक्रियाओं से स्तन कैंसर के इलाज को आगे बढ़ाया • श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन आज से • भरत-कैकेयी संवाद ने दर्शकों को किया इमोशनल

नेशनल

More News

नेपाल से दिल्ली तक भूकंप के झटके

Updated on Wednesday, May 13, 2015 13:22 PM IST

नई दिल्ली - भूकंप के जोरदार झटकों ने मंगलवार को फिर नेपाल, भारत और चीन को हिला दिया। 7.4 तीव्रता के इस भूकंप से भारत में 17 और नेपाल में 42 लोगों के मरने की खबर है। इस तबाही में एक हजार से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। अफगानिस्तान में भी 6.9 की तीव्रता से झटके महसूस हुए। भूकंप का केंद्र चीनी सीमा से सटा नेपाल के गांव कोडारी बताया जा रहा है। 25 अप्रैल को आए भूकंप की त्रासदी से उबरने की कोशिश कर रहा नेपाल भूकंप के इन ताजा झटकों एक बार फिर सिहर उठा।

एक के बाद एक आए छह झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और घबराहट में घरों और दफ्तरों से निकल कर मैदानों में आ  गए। भारत के दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल राज्यों में तेज झटके महसूस किए गए। बिहार में 10 मौतें हुई हैं। पुलिस प्रवक्ता कमल सिंह बाम ने कहा कि सिंधुपाल चौक जिला के चौतारा कस्बे में चार, जबकि काठमांडू में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। श्री बाम ने कहा कि मृतकों की संख्या बढऩे की संभावना है, क्योंकि अन्य इलाकों से खबरें आनी अभी बाकी हैं। उन्होंने कहा कि हादसे में दर्जनों इमारतें धराशायी हो गई हैं।

नेपाल के काठमांडू में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में तीन जगह भू-स्खलन की खबर है। उधर, नुकसान से बचने के लिए काठमांडू एयरपोर्ट को एक बार फिर बंद कर दिया गया है। काठमांडू जा रही जेट एयरवेज की फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया है। एवरेस्ट बेस कैंप भी खाली करा लिया गया है। अप्रैल में आए भीषण में सुरक्षित रहे काठमांडू के घंटघर में ताजा झटकों से दरार आ गई है और घड़ी बंद हो गई है। छह झटकों की तीव्रता 7.4 से लेकर 4.8 के बीच रही। नेपाल के डिप्टी पीएम प्रकाश मान सिंह ने बताया कि सिंधुपाल चौक में कई इमारतें ढह गई हैं। कई क्षेत्रों में सडकें ब्लाक हो गई हैं।

इसके अलावा काठमांडू में भी कई इमारतों के गिरने की खबर है। अमरीकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा है कि नेपाल केंद्र वाले भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के दोलाखा और सिंधुपाल चौक के बीच कोडारी में रहा, जो जमीन से 19 किमी नीचे था। वहीं, अफगानिस्तान वाले भूकंप की तीव्रता 6.9 रही। स्थानीय समय के अनुसार पहला झटका दोपहर 12:35 बजे महसूस किया गया। अमरीका जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 थी। इसका केंद्र नेपाल के कोडारी है। ये झटके पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश तक महसूस किए गए। 

नेपाल में 25 अप्रैल को आए महाभूकंप में आठ हजार से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवाई थीं। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में भूकंप के और झटके आ सकते हैं, हालांकि ये झटके छोटे होंगे। मौसम विभाग के महानिदेशक ने कहा कि भूकंप के आफ्टर शॉक आने की आशंका है। काठमांडू में दोपहर दो बजकर 30 मिनट तक सभी उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। नॉटाम ने कहा कि इस दौरान किसी भी फ्लाइट को न टेकऑफ किया जाएगा और न ही लैंड की जाएगी। दिल्ली और कोलकाता में मेट्रो ट्रेन को भी रोक दिया गया।

उधर, भूकंप झटकों पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि एनडीआरएफ की टीम को अलर्ट जारी कर दिया गया है। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि नेपाल में दोबारा आए भूकंप के मद्देनजर अधिकारियों को बचाव व राहत अभियान के लिए तैयार रहने का निर्देश दे दिया गया है। मोदी ने ट्वीट किया कि उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को जरूरत पडऩे पर बचाव व राहत अभियान के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा किए गए एक ट्वीट के मुताबिक,एक उच्चस्तरीय बैठक में मोदी ने नेपाल तथा भारत के हिस्सों में आए भूकंप पर हालात का जायजा लिया। 

Have something to say? Post your comment
लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

: लॉर्ड्स विश्वविद्यालय चिकानी, अलवर, में दूसरा दीक्षांत समारोह का आयोजन.

राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

: राइटर कनेक्ट इंडिया का ‘राइटर यूथ पार्लियामेंट -2026’ भव्य आयोजन

स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

: स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला स्तर तक भव्य ध्वजारोहण एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए जाएं : केशव प्रसाद मौर्य

अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

: अनुपूरक बजट प्रदेश के समग्र एवं संतुलित विकास को देगा नई गति : केशव प्रसाद मौर्य

सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

: सावन मास भारतीय संस्कृति, आस्था एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : केशव प्रसाद मौर्य

दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

: दैनिक व्‍यवहार और कार्य संस्‍कृति का स्‍थायी हिस्‍सा बने स्‍वच्‍छता : डॉ पंचारिया

‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

: ‘स्पेस में भारत की नई उड़ान’: विक्रम-1 से खुलेगा निजी अंतरिक्ष बाजार का रास्ता

सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

: सीएसआईआर–सीरी, जयपुर में एडवांस्ड इंडस्ट्रियल आईओटी कार्यक्रम का समापन

बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

: बेंगलुरु के जल संकट ने प्लम्बेक्स इंडिया 2026 में भारत के प्लंबिंग और जल उद्योग को दिलाई प्रमुखता

विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में  बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

: विभाजन की विभीषिका झेलने वालों की याद में बनेगा राष्ट्रीय स्मारक

X