नयी दिल्ली - सरकार ने झारखंड और अरुणाचल प्रदेश सहित 4 राज्यों के लिए मंगलवार को नये राज्यपालों की नियुक्ति कर दी और 2 राज्यों के राज्यपालों का तबादला किया। द्रोपदी मुर्मू को झारखंड, जेपी राजखोवा को अरुणाचल प्रदेश, तथागत राय को त्रिपुरा और वी. षणमुगनाथन को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
अरुणाचल प्रदेश के मौजूदा राज्यपाल निर्भय शर्मा को शेष अवधि के लिए मिजोरम और झारखंड के राज्यपाल डॉ़ सईद अहमद को मणिपुर भेजा गया है।