चंडीगढ़ - पूरे उत्तर भारत में तेज भूकंप के झटके लगातार महसूस किए जा रहे हैं। बिहार, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, एनसीआर, गुजरात के साथ ही नेपाल के काठमांडू में भी तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र नेपाल का कोडारी क्षेत्र बताया जा रहा है। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा है कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 मापी गई है।
मंगलवार को दोपहर 12:35 के करीब चंडीगढ़, दिल्ली एनसीआर में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा बिहार के पटना में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल में 25 अप्रैल को महाभूकंप में हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई थी।
इसके अलावा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। वहीं नेपाल के काठमांडू में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए।