देहरादून - उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिला में भिलंगाना नदी में रविवार को एक जीप गिरने से दो लोगों की मौत हो गई तथा कई लापता हो गए। टिहरी में जिला आपात कार्रवाई केंद्र (डीईओसी) के अधिकारियों के अनुसार दो लोगों के शव बरामद किए गए हैं तथा अन्य लापता लोगों की खोज के लिए अभियान जारी है।
उन्होंने कहा कि जीप में सवार लोगों की संख्या के बारे में अब तक पता नहीं चला है, लेकिन इस तरह की गाडिय़ों में लगभग 12 सवारियों को ले जाया जाता है। उन्होंने बताया कि जीप के चमिआला से घनसाली जाने के दौरान घनसाली के गैस गोदाम के पास यह घटना हुई। खोज एवं दस्ते के साथ घटनास्थल पर पुलिस बलों के अलावा राजस्व अधिकारी भी मौजूद हैं।