कोलकत्ता - पीएम नरेंद्र मोदी ने कोलकाता पहुंचकर तीन अहम योजनाओं को लांच किया। इन योजनाओं में ‘प्रधानमंत्री बीमा सुरक्षा योजना’, ‘प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना’ और ‘अटल पेंशन योजना’ शामिल हैं। जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 330 रुपए सालाना प्रीमियम पर दो लाख रुपए का बीमा मिलेगा, जबकि सुरक्षा बीमा योजना के तहत मात्र 12 रुपए के सालाना प्रीमियम पर दो लाख का दुर्घटना बीमा मुहैया कराया जाएगा।
दोनों योजनाओं का लाभ कोई भी बैंक खाताधारक उठा सकता है। वहीं, अटल पेंशन योजना उन बैंक खाताधारकों के लिए है, जिनकी आमदनी कर योग्य नहीं है और जो किसी अन्य संवैधानिक सामाजिक सुरक्षा योजना से नहीं जुड़े हैं। इस योजना के तहत एक हजार रुपए, दो हजार, तीन हजार, चार हजार और पांच हजार रुपए मासिक पेंशन का विकल्प होगा, जिसके लिए प्रीमियम राशि अलग-अलग होगी।
अधिकतम 40 साल की उम्र तक इसका सदस्य बना जा सकता है और 60 साल की उम्र से पेंशन मिलना शुरू होगी। मोदी ने कोलकाता में मुख्य समारोह में तीनों योजनाओं का उद्घाटन किया, जबकि राज्यों की राजधानियों समेत देश के 166 प्रमुख शहरों में एक साथ आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, केंद्रीय मंत्री सांसद तथा अन्य वरिष्ठ नेतागण शामिल हुए। एक समय था जब यह देश की आर्थिक गतिविधि कोलकाता की धरती पर तय होती थी। कोलकाता को मां सरस्वती और लक्ष्मी दोनों का आशीर्वाद प्राप्त है। बंगाल की धरती से परिवर्तन की शुरुआत हुई, लेकिन आज बंगाल के गांव में बैंक नहीं हैं।
मोदी ने कहा कि आज जन धन योजना आंदोलन बन चुकी है। बंगाल में उद्योग का बड़ा योगदान है। गरीबों तक पहुंचे बिना विकास अधूरा है। देश, सरकार और बैंक गरीबों के लिए है। गरीबों को सहारा नहीं शक्ति चाहिए। हमें खुद के नजरिए को बदलने की जरूरत है। हमारी सरकार गरीबों को शक्ति देने के लिए तैयार है।अटल पेंशन योजनाअटल पेंशन योजना 18 से 40 साल के लोगों के लिए पेंशन योजना है। इस योजना का लाभ भी सभी बैंक खाता धारकों को मिलेगा।
इस योजना में 60 साल साल की उम्र में 1000 से 5000 रुपए की पेंशन मिलेगी। इस योजना में 42 से 210 रुपए का मासिक प्रीमियम मिलेगा।प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजनाप्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 12 रुपए के सालाना प्रीमियम पर दुर्घटना बीमा मुहैया कराया जाएगा। ये योजना 18 से 70 साल के लोगों के लिए होगी। महज 330 रुपए पर दो लाख का जीवन बीमा दिया जाएगा। सभी बैंक खाता धारकों के लिए यह बीमा योजना होगी। दुर्घटना में मौत या अपाहिज होने पर बीमा कवर मिलेगा।प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजनाप्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 330 रुपए सालाना प्रीमियम पर दो लाख रुपए का बीमा मिलेगा। 18 से 50 साल के लोगों के लिए यह योजना है।