श्रीनगर - जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में छह नागरिक घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी। यह हमला श्रीनगर से 52 किलोमीटर दूर शोपियां में उस वक्त हुआ, जब वहां से एक पुलिस दल गुजर रहा था। श्रीनगर में एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा,शोपियां बाजार में शनिवार को आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया जिसमें छह नागरिक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके की घेरेबंदी कर आतंकवादियों की तलाशी शुरू कर दी गई है।