श्रीनगर - जम्मू-कश्मीर के कारगिल जिला में गुरुवार को फुटकल नदी पर बनी एक कृत्रिम झील का बांध टूट जाने से इलाके में बाढ़ आ गई। फिलहाल इसमें जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन छह पुल बह गए हैं। वहीं हजारों लोगों को वहां से हटाकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। पिछले साल 31 दिसंबर को भू-स्खलन से फुटकल नदी पर बांध जैसा बन गया था, जिससे 10 किलोमीटर लंबी कृत्रिम झील बन गई थी।