नई दिल्ली - आखिरकार राहुल गांधी को समझ में आ गया कि सोशल मीडिया को बिना दोस्त बनाये कांग्रेस का भला नहीं होने वाला है इसलिए उन्होंने भी अब ट्विटर पर एंट्री कर ली है। जी हां बुधवार को राहुल गांधी ने अपना ट्विटर अकाऊंट खोला। उनका ट्विटर हैंडल @OfficeOfRG है, राहुल गांधी के ट्विटर पर आने के चंद मिनटों के बाद ही उन्हें 6476 लोगों ने फॉलो कर लिया लेकिन रांहुल गांधी ने अभी तक एक भी ट्वीट नहीं किया है।
राहुल गांधी ने समझी सोशल मीडिया की अहमियत राहुल गांधी जब से बैंकाक से लौटे है तब से ही उनके तेवर बदले हुए नजर आ रहे हैं और ट्विटर पर उनका आना भी बदले तेवर का ही उदाहरण है।