नई दिल्ली – मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक देश के दक्षिणी छोर पर भूकंप ने दस्तक दी। अंडमान में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। दोपहर 2:29 बजे रिक्टर पैमाने 5.3 तीव्रता वाले झटके ने पूरे प्रदेश में आतंक मचा दिया। चारों आरे अफरा तफरी का माहौल था। भूकंप का झटका लगने के बाद अंडमान में सुनामी की आशंका जताई गई है। लेकिन अभी तक इस संबंध में किसी प्रकार का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। भूकंप का एपिक सेंटर राजधानी पोर्ट ब्लेयर से दक्षिण-पश्चिम 135 किलो मीटर दूर बताया जा रहा है।